Dr.S.K.Maurya
अयोध्या
समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के 29 उम्मीदवारों का एलान कर भाजपा से बढ़त बना ली है। ये उम्मीदवार अयोध्या, मिल्कीपुर, बीकापुर व गोसाईंगंज विस क्षेत्र के हैं। समाजवादी पार्टी ने पशुपालन घोटाले में जेल में बंद आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव और उनके छोटे भाई पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव को एक बार फिर जिला पंचायत के लिए प्रत्याशी बनाया है। हरिंग्टनगंज-प्रथम से प्रियंका सेन व हरिंग्टनगंज- तृतीय से इंदुसेन उम्मीदवार हैं। ये दोनों भंग जिला पंचायत की भी सदस्य रहीं। इनमें प्रियंकासेन पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव की पत्नी इंदूसेन की जेठानी हैं। सेन परिवार के जनाधार के चलते पार्टी ने दोनों से बड़ी उम्मीद लगाई है।
घोषित 29 उम्मीदवारों में से सबसे चौंकाने वाला नाम कृष्णकुमारी यादव का है जिनके पति महेंद्र यादव के हृदय परिवर्तन से शिवपाल यादव की पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। महेंद्र यादव वर्ष 2000 में और कृष्णकुमारी वर्ष 2010 में जिला पंचायत सदस्य रहीं हैं। राष्ट्रीय महासचिव अवधेशप्रसाद ने पहले उन्हें पार्टी में शामिल कराया फिर अपने निर्वाचन क्षेत्र मिल्कीपुर के अमानीगंज -प्रथम से उम्मीदवार घोषित करा दिया। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव के अनुसार पूराबाजार द्वितीय से पार्टी ने शंभूनाथ सिंह दीपू की पत्नी नीलम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दीपू गत जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं।
No comments:
Post a Comment