Zainab Aqil Khan
लखनऊ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच को छुपाने और झूठ फैलाने की चाहे जितनी कोशिशें कर ले परंतु उसे तनिक सफलता मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि खुद उसके घर में ही असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। अफसर मंत्रियों की भी नहीं सुनते हैं। मुख्यमंत्री का जीरो टालरेंस सिर्फ एक ढकोसला है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जब प्रदेश कार्य समिति के मंच से भारतीय जनता पार्टी नेता आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के दावे कर रहे थे तब पदाधिकारी प्रदेश में बढ़ रहे कुशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने में लगे थे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा कहती है कि भाजपा राज में अराजकता अव्यवस्था च भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता है। शासन-प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं दिखाई देता है।
No comments:
Post a Comment