नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। अब रोजाना औसत 15 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा रही हैं। अब तक देश भर में लाभार्थियों को 5.69 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे तक कुल पांच करोड़ 69 लाख 57 हजार से ज्यादा खुराकें दी चुकी थीं। हालांकि, ये अभी अस्थायी आंकड़े हैं, देर रात तक जब अंतिम आंकड़े तैयार होंगे तो डोज की संख्या बढ़ सकती है।
मंत्रालय के मुताबिक अब तक 60 साल से ज्यादा उम्र के 2.57 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक की जा चुकी है। वैक्सीन की पहली खुराक लेने वालों में 58.86 लाख 45-60 साल के बीच के वो लोग हैं, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। इनके अलावा अब तक 80.66 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 86.79 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका दिया जा चुका है। इनमें से 51.27 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 34.96 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment