Gangeshwar
Yadav
संतकबीर नगर
पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने जनपद के सभी थानों से पाबंदी की आई रिपोर्ट को देखने के साथ ही कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सुबह लगभग 11 बजे एसपी ने अपने कार्यालय की जांच की। उन्होंने प्रधान लिपिक से निलंबन, प्रारंभिक जांच व कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों की चरित्र पंजिकाओं में दंड एवं पुरस्कार के अंकन को भी देखा। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवार को पेंशन, ड्यूटी के दौरान मृत्यु के मामले में उनके स्वजन के सेवायोजन के स्थिति की भी उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु चुनाव की तैयारियों के बारे में अपने मातहतों को निर्देशित किया। प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी, प्रधान लिपिक अतुल्य श्रीवास्तव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment