Vinod Kumar Mishra and Anil kumar Shukla
अंबेडकरनगर
अकबरपुर तहसील में विधिक साक्षरता शिविर में अपर सिविल जज (जूडि) सौम्या द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं ने सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की के लिए अथक प्रयास किए हैं। तहसीलदार जेपी यादव, नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, शशि प्रभा, राजीव सिंह, पूजा वर्मा, सरोज वर्मा, पुष्पा सिंह, गौतम, कमलावती, संतोष कुमार, इंद्रमणि तिवारी, चंद्र प्रकाश, बैजनाथ, शेष नारायण सिंह, विजय उपाध्याय, प्रदीप कुमार व रिम्पू आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला में अहिरौली थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह, शिवांगी त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक विमला सिंह, अमित कुमार सिंह, रीना यादव आदि मौजूद रहे। श्रम प्रवर्तन कार्यालय में महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में फत्तेपुर में नाटक के माध्यम से बेटियों को जागरूक किया गया। मदरसा फैजुल उलूम पहितीपुर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रबंधक हनीफ, अरशद खान, मौलाना रहमते आलम आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में महिलाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई। दीप्ति सिंह, विनोद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मुमताज आदि मौजूद रहे। लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज मुबारकपुर में प्रधानाचार्य नीलम पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया। जनता इंटर कॉलेज महरुआ में सीओ रुक्मणि वर्मा की मौजूदगी में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 108, 1067 की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव, विजय पांडेय, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय लाडिलापुर में अभिभावक चौपाल तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बीईओ श्रवण कुमार यादव, प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, शिक्षक उमेश यादव, बलराम यादव, रिजवाना खातून आदि ने महिलाओं की जागरूकता पर जोर दिया। पं राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एनवी यादव ने अपने विचार रखे। बैंक ऑफ बड़ौदा इल्ति़फातगंज में प्रबंधक प्रवीण कुमार ने स्वयं सहायता समूह की सखियों को सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment