नई दिल्ली
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद सेना का खूनी खेल जारी है। प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए सेना उनका दमन कर रही है, बावजूद इसके देश में प्रदर्शनों का दौर जारी है। आंग सांग सू की के समर्थक बेखौफ होकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, सेना के भय से म्यांमार के लोगों का पलायन भी जारी है। म्यांमार और भारत से सटे नार्थ ईस्ट स्टेट में खासकर मिजोरम में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने म्यांमार की सैन्य हुकूमत पर लोकतंत्र की बहाली के लिए लगातार दबाव बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि म्यांमार के पड़ोसी मुल्कों खासकर चीन, पाकिस्तान और भारत में सैन्य शासन के प्रति क्या दृष्टिकोण है ? म्यांमार में सैन्य हुकूमत के पीछे चीन का क्या स्टैंड है ? वह सैन्य शासन का विरोध क्यों नहीं कर रहा है ? पाकिस्तान, म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की घटना से क्यों चिंतित है ? म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ उसने चीन का साथ क्यों नहीं दिया ? इसके साथ यह भी जानेंगे कि म्यांमार को लेकर भारत की क्या विवशता है।
No comments:
Post a Comment