ढकवा बाजार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में रविवार सुबह आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अमरगढ़ अमरगढ़ में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
धरौली गांव निवासी अरुण सिंह और सीताराम के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीताराम विवादित जमीन पर कब्जा करने लगा। अरुण सिंह की घर की महिलाएं उसे रोकने लगी। इस बीच सीताराम और उसके स्वजन ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें अरुण की पत्नी प्रियंका, बेटी रूपाली व आंचल सिंह पत्नी धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे पक्ष से सीताराम पुत्र राम सागर व वंदना पत्नी अरविद को भी मामूली चोटें आई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी अमरगढ़ में भर्ती कराया। एसओ अमरनाथ ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घायलों को सीएचसी अमरगढ़ में भर्ती कराया गया था। घटना की जांच की जा रही है
No comments:
Post a Comment