Sanjaye Pandey and Manoj Pandey
आजमगढ़
शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वेतन भुगतान सहित अन्य लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(पांडेय गुट) का अनिश्चिकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। डीआइओएस कार्यालय के समक्ष आंदोलनरत माध्यमिक शिक्षकों ने हुंकार भरा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहाकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। किसी भी पत्रावली का निस्तारण कर्मचारियों से कराना आसान नहीं है। सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। यह भी आरोप लगाया कि जब तक शिक्षक व कर्मचारी संबंधित लिपिक से व्यक्तिगत संपर्क नहीं करता तब तक पत्रावली का निस्तारण संभव ही नहीं है।
जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि धरनारत शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए डीआइओएस के पास समय नहीं है। क्योंकि अब तक उपस्थित नहीं हुए।
अध्यक्षता कर रहे संघ के कोषाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहाकि संगठन अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। विनोद सिंह, अरविद राम, राधेश्याम राजभर, सुरेंद्र यादव, श्रीप्रकाश सिंह, मो. रजा, जैदनुरुल्ला, श्यामबिहारी, बेलाल, डा. प्रमोद, रामधनी आदि शिक्षक व कर्मचारी थे।
No comments:
Post a Comment