अहमदाबाद
गुजरात सरकार के बोर्ड व निगमों में राजनीतिक नियुक्तियां एक बार फिर टल गई है। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिले जबरदस्त समर्थन के बाद अब बोर्ड निगम की नियुक्ति को सरकार बे मायने समझ रही है। गुजरात में हाल ही संपन्न हुई छह महानगरपालिका 31 जिला पंचायत, 231 तहसील पंचायत तथा 81 नगरपालिका में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता हासिल हुई है।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील की जोड़ी ने विधानसभा उपचुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिल आया है। स्थानीय निकाय चुनाव के पहले यह माना जा रहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार खाली पड़े बोर्ड निगमों के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशकों के पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां कर सकती है। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को राज्य भर में समर्थन मिला वही सभी छह महानगर पालिका में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल रही। कांग्रेस कि इन चुनावों में बुरी तरह हार हुई है जिसके चलते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा तथा नेता विपक्ष परेश धनानी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
No comments:
Post a Comment