अंबेडकरनगर
होली पर लोगों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त 25 बसों की व्यवस्था की है। लखनऊ, दिल्ली, बलिया आदि व्यस्त मार्गों पर ये बसें आज से दौड़नी शुरू कर देंगी। होली के बाद घरों से काम पर लौटने वाले लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए ये सेवा तीन अप्रैल तक जारी रहेगी।
वर्तमान में रोडवेज के बेड़े में कुल 62 बसें हैं। इनके संचालन की जिम्मेदारी 128 चालक व 69 परिचालकों के हाथों में है। होली को अब चंद दिन बचे हैं। ऐसे में गैर जनपदों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस संचालन का खाका खींचा है। होली के दौरान दस दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कर्मचारियों के साथ चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर 25 अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला किया है। यात्रा के समय बस में बैठे सभी मुसाफिरों के साथ चालकों-परिचालकों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
No comments:
Post a Comment