नई दिल्ली
उत्तर भारत ठंड के प्रकोप से जरूर बाहर आ रहा है लेकिन कई जिलों में अभी भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है। वहीं कई राज्यों में मौसम के शुष्क रहने के भी आसार हैं। वहीं झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर के बाद राजधानी रांची में बादल छाया और बारिश होने लगी। वहीं झारखंड के 2-3 जिलों में हल्के बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र, रांची ने यलो एलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम पर असर डालेगा। लिहाजा देश के कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 15 से -18 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है
No comments:
Post a Comment