Ajay Mishra and
Dr. Nandlal Yadav
महराजगंज ,आजमगढ़
महराजगंज थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को सरोजनी नगर मोहल्ला में छापेमारी कर वध के लिए बांध कर रखे 14 मवेशी बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में लिप्त सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
महराजगंज थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर गजानंद चौबे को मुखबिर से सूचना मिली कि सरोजनी नगर मोहल्ला के कसाई टोला में एक व्यक्ति अपने हाता में वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं को बांध कर रखा हुआ है। छापे के दौरान हाता में बंधी 14 मवेशी बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए पशु तस्करों में भोला, शमसाद, झीनक, भुट्टू, अमीरूल्लाह, हलीम व मुन्ना कस्बा महराजगंज के निवासी हैं।
No comments:
Post a Comment