आइपीएल 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों ने गुरुवार को खिलाड़ियों की खरीदारी की। इसमें आजमगढ़ से दो और भदोही व गाजीपुर से एक-एक खिलाड़ी का टीम के लिए चयन किया गया है। इसमें आजमगढ़ से प्रवीण दुबे और सरफराज खान, भदोही से शिवम दुबे और गाजीपुर से सूर्यकुमार चयनित हुए हैं।
खिलाड़ी प्रवीण दुबे व सरफराज खान दोनों ही आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। क्रिकेट के आल राउंडर प्रवीण दुबे आइपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरी बार मैदान में दम दिखाएंगे। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा दिलसादपुर के नेतापट्टी गाव के निवासी प्रवीण बचपन के कोच भानु शर्मा व भूपेंद्र वीर सिंह रहे। चाचा लक्ष्मी कात दुबे ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया। दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले प्रवीण वर्ष 2013 में टोयोटा यूनिवíसटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं और वहीं से जिंदगी ने नया मोड़ लिया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चयनित सरफराज खान भी सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार गाव के रहने वाले हैं।
No comments:
Post a Comment