साहिबाबाद
वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित दिल्ली पब्लिक गाजियाबाद के 12वीं के छात्र अभिराज सिंह को जापान सरकार पढ़ाई के लिए स्कालरशिप देगी। अभिराज सिंह को जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी आफ एंडवांस्ड साइंस की ओर से सुपर कुएएस-ई स्कालरशिप के लिए चुना गया है। जापान की उच्च स्तरीय तकनीकी सीखकर अभिराज अपने देश के लिए कुछ नया करना चाहते हैं।
इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी फेज दो में अभिराज सिंह अपने पिता आशीष सिंह, माता सोनिला सिंह के साथ रहते हैं। उनके पिता कंपनी के सेल्स विभाग में हैं। जबकि माता वसुंधरा सेक्टर नौ डीपीएसजी में शिक्षिका हैं। अभिराज डीपीएसजी के 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम के छात्र हैं। डीपीएसजी के प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह बिस्ट ने बताया कि क्योटो यूनिवर्सिटी आफ एंडवांस्ड साइंस जापान की ओर से सुपर कुएएस-ई स्कालरशिप प्रोग्राम कराया जाता है। अभिराज सिंह इस स्कालरशिप के लिए चुने गए हैं। उन्होंने स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। 12वीं की पढ़ाई के बाद अभिराज जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी आफ एंडवांस्ड साइंस में पढ़ाई करने के लिए जाएंगे। उनका पूरा खर्च जापान सरकार उठाएगी।
No comments:
Post a Comment