Sanjaye Pandey and Manoj Pandey
मुबारकपुर ,आजमगढ़
नगर पालिका मुबारकपुर कस्बा अंतर्गत अमिलो स्थित एक पोखरी को प्रशासन जल्द ही कब्जा मुक्त कराएगा। इसके साथ ही जल संचयन जैसे सरोकार में मदद मिल सकेगी। अमिलो निवासी जीशान हैदर ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि कुछ लोग पोखरी की जमीन को कब्जा कर लिए है। बहुतेरे लोगों ने मकान बना लिया है। इसपर नायब तहसीलदार सदर हिसमुल्हक फरीदी, राजस्व निरीक्षक विनय सिंह, चकबंदी लेखपाल अप्पू गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कब्जा की सटीक स्थिति जानने के लिए पोखरी की पैमाइश कराई गई। उसके बाद एक व्यक्ति द्वारा कराए जा रहे दीवार को गिरवाया गया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि उक्त पोखरी पर कई लोगों ने अपने मकान बनवा लिए हैं। पैमाइश में कब्जे की बात सामने आई है। आगामी रविवार को फिर से पैमाइश कराकर पोखरी का सीमांकन कराया जाएगा। उसी दौरान अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। कहाकि अतिक्रमण को हटाकर पोखरी को फिर से अस्तित्व में लाया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा क्षेत्र में पोखरियों से कब्जा हटवाने का एक पखवारे के दौरान यह तीसरा मामला है।
No comments:
Post a Comment