Amar Bahadur Tripathi sultanpur
*कुडवार देवलपुर के अनंत विक्रम सिंह वायु सेना मे फ्लाइंग आफिसर बनकर गांव और जिले का नाम किया रोशन*
सुलतानपुर।कुडवार ब्लाक के देवलपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह 23वर्ष की आयु मे एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफ- कैट) 1-2020 के द्वारा भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग विभाग में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयनित हुए है।इस चयन से उन्होंने अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
उनके वायु सेना मे फ्लाइंग आफिसर्स के पद पर चयन होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है और कहा है कि इससे क्षेत्र के युवाओं को मेहनत कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
बताते चले की पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह और उनकी धर्म पत्नी मिथिलेश सिंह के युवा पुत्र अनंत विक्रम सिंह की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद नगर, सुल्तानपुर मे हुई। इसके बाद आगे की पढाई इण्टर मीडिएट जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज, जनपद अमेठी तथा
स्नातक और परास्नातक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टक्नोलॉजी, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश से की है।
भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग आफिसर के पद पर उनके चयन पर भाजपा सुलतानपुर के जिला सहप्रवक्ता अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम गोपाल यादव एडवोकेट, भाजयुमो के भेटुवा मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह आदि प्रमुख लोगों ने बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment