Mayank Jha and Anil Gupta
मुंबई
तटीय रक्षा तंत्र को मजबूत करने के इरादे से भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड मंगलवार और बुधवार को तटीय सुरक्षा अभ्यास करेंगी। दो दिवसीय इस अभ्यास को 'सी विजिल' नाम दिया गया है, जो सागर सतर्कता का दूसरा संस्करण है। पश्चिमी नौसेना कमांड मुख्यालय में कमांड तटीय सुरक्षा अधिकारी कैप्टन अजय यादव ने कहा कि इसका मकसद देश के तटों की सुरक्षा तैयारियों का आकलन करना है।
यह अभ्यास देश के सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्रों के साथ किया जाएगा। साथ ही इसमें सभी हितधारकों को शामिल किया जाएगा। इनमें नौसेना के साथ ही भारतीय वायु सेना, कोस्ट गार्ड, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), पुलिस, कस्टम, सीआइएसएफ, मत्स्यपालन, डीजी शिपिंग, पोर्ट ट्रस्ट इत्यादि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस अभ्यास में तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यापक पैमाने पर उपयोग करने के साथ ही सुरक्षा बलों के 'आंख और कान' के रूप में काम करने वाले मछली पकड़ने वाले समुदाय की क्षमता को भी परखा जाएगा। समुद्र के रास्ते आने वाले किसी भी तरह के खतरे की जानकारी यह समुदाय ही सबसे पहले देता है।
No comments:
Post a Comment