Gangeshwar Yadav
संतकबीर नगर
धनघटा थानाक्षेत्र के किठिउरी गांव में दो पक्ष में हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के शेषनाथ का आरोप है कि बीते सोमवार की रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर उनके गांव के निवासी पिता चंद्रभान व पुत्र रवींद्र आपस में विवाद कर रहे थे। इस दौरान वह यहां से गुजर रहे थे। वह उन्हें भी अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर सिकंदर, विपिन, चंद्रभान, पुष्पा उनके घर पर लाठी-डंडा लेकर चढ़ आए। उनके भाई बेचन व उनकी पत्नी धनपत्ती को मारपीट कर घायल कर दिया। इनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के चंद्रभान का आरोप है कि वह अपने बेटे रवींद्र को कुछ भूमि खेती करने के लिए दिए थे। शेषनाथ उनके बेटे की इस भूमि को हड़पना चाह रहे हैं। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्हें बचाने के लिए आई चंद्रभान व पुष्पा को चोटें आई। थानाध्यक्ष आरके गौतम का कहना है कि तहरीर पर दोनों पक्ष के लिए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment