सीतापुर
किसान बिल के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने पुलिस व प्रशासन को खूब छकाया। बहुगुणा चौराहा और रोडवेज बस अड्डे के पास जाम लगाया। सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली सीतापुर जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर खड़े दिखे।
किसान संगठनों और पुलिस-प्रशासन की नोकझोंक भी हुई। जिम्मेदार अफसरों ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो किसान भड़क गए। काफी देर तक बहस चलती रही। चौराहा जाम होने से आम नागरिकों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। दरअसल हुआ ये, किसान बिल के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, किसान मंच, संगतिन किसान मजदूर संगठन व सिख समाज की अगुवाई में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे थे। आरएमपी इंटर कॉलेज के सामने ग्रास फार्म में प्रदर्शन के बाद किसान अधिकारियों को ज्ञापन देने निकले। पुलिस व प्रशासन ने जब उन्हें बहुगुणा चौराहे से अंदर जाने से रोक दिया, तो चौराहे को जाम कर दिया। किसानों को आगे भेजने के बाद किसान संगठन के महामंत्री पिदर सिंह को एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने रोक लिया और हिदायत देने लगे। इस बात पर किसान भड़क गए और हाईवे के रास्ते रोडवेज चौराहे पर पहुंचे। चौराहे को जाम कर दिया, यहां भी किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हुई। एडीएम विनय पाठक व एएसपी नागेंद्र प्रताप सिंह के समझाने पर किसान वापस चले गए।
No comments:
Post a Comment