Anju Pathak and Avdhesh Mishra
जौनपुर
केराकत क्षेत्र के गोबरा गांव में लकड़बग्घा के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। बताते है कि मंगलवार के सुबह क्षेत्र के गोबरा व भीतरी गांव में एक जंगली लकड़बग्घा गांवो मे घुस आया। जिसे देख दहशत फैल गयी। सपा के नीरज पहलवान अपने घर से दूर गांव में ग्रामीणों से मिलने गए थे। तभी एक लकड़बग्घा ने अचानक हमला कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाने लगे। लकड़बग्घा वहाँ से बगल के गांव भीतरी में घुस गया। जहाँ मनोज सिंह खेत मे काम कर रहे थे ।जंगली जानवर ने उन पर भी हमला बोल दिया वे भी बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलावस्था में दोनो लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर वन विभाग की टीम लकड़बग्घा को पकड़ने के लिए पहुंच गयी है। ग्रामीणों के अनुसार लकड़बग्घा सोमवार की शाम को दिखाई दिया था। इसके बाद ग्राम प्रधान ने इन्द्रावती देवी सभी लोगों को सक्रिय कर दिया। था। वन विभाग के अधिकारियों की सहायता से ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को मारा गया। मरे हुये लकड़बग्घे को देखकर ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।
No comments:
Post a Comment