Rajan
Kumar Singh and Pramod Kumar Tiwari
प्रतापगढ़
कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर बुधवार को सदर, बाबागंज व विश्वनाथगंज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान कोतवाली पुलिस सतर्क रही। शहर में निकाली गई पदयात्रा में कोतवाल साथ साथ चल रहे थे। सीओ सिटी अभय पांडेय कांग्रेस कार्यालय पर मुस्तैद रहे। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. हरि नारायण त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि स्व. हरिनारायण त्रिपाठी लोकप्रिय नेता थे। वह कार्यकताओं का हमेशा ख्याल रखते थे और उनके सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं. भानु प्रताप त्रिपाठी मराल ने कहा कि पं. हरि नारायण कुशल प्रतिभा के धनी थे। वह हमेशा सभी की समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहे। जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ काग्रेसी मो. आफाक, भानु प्रताप त्रिपाठी मराल, अवधराज यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मनित किया। संचालन जिला महासचिव संतोष तिवारी ने किया। इसके बाद स्थापना दिवस के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर, बाबागंज व विश्वनाथगंज क्षेत्र में पदयात्रा किया। सदर में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई, जो कि कचेहरी, चौक, बाबागंज, चुंगी, बलीपुर होते हुए ट्रेजरी चौराहे पर पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की प्रतिमा पर माला पहनाकर समाप्त हुई। इसके बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज इस हिटलरशाही सरकार में सभी त्रस्त हैं। वह चाहे किसान हो नौजवान हो, व्यापारी हो, सभी बदहाल है। जिला महासचिव संतोष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की समस्याएं दूर कर नौजवानों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। जिला प्रवक्ता वेदांत तिवारी ने कहा कि पद यात्रा निकालकर पूरे जिले में जनता की समस्याओं का पता कर उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर बाबागंज में डॉ. वीके सिंह, हरिश्चंद्र सरोज और विश्वनाथगंज में प्रशांत सिंह, डॉ. अजय सिंह, यमुना पांडेय के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सलीम उल्ला राईन, मो. इश्तियाक, राजेश कुमार शुक्ल, फिरोज कुरैशी, मो. अफाक, मनोज पांडेय, इंद्राकर मिश्रा, मो. अज्जू, संदीप सिंह, दिवाकर दिग्गज, सुधीर तिवारी, श्याम शंकर तिवारी अशोक सिंह, रामू पांडेय, नीरज गौतम, विपिन सिंह, शिवम मिश्रा, परमानंद पांडेय, मो. शफीक, मो. असलम, सुरेश मिश्रा, अमरावती गौतम आदि कांग्रेसजन रहे।
No comments:
Post a Comment