शाहजहांपुर
आसाराम बापू के साथ ही स्वामी चिन्मयानंद के कारण चर्चा में रहने वाले शाहजहांपुर में अब एक रक्षक ही भक्षक बन गया है। यहां पर एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ एक दारोगा ने भी दुष्कर्म किया। वह थाना में अपने साथ घटी वारदात की रिपार्ट दर्ज कराने गई थी। पीड़िता की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है।
शाहजहांपुर में एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता ने दारोगा पर शिकायत करने के दौरान दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एडीजी, बरेली अविनाश चंद्र ने उस दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। महिला बरेली में एडीजी से बुधवार को मिली थी।
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 30 नवंबर को जब वह पैदल मदनपुर जा रही थी। तभी एक कार में पांच आदमी आए, उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद वह काफी घबरा गई थी।
No comments:
Post a Comment