Krishn Kumar Mishra
अंबेडकरनगर
गाय बचाओ किसान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रामनगर में पदमार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क जाम कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई।
बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, जगदीश दुबे, पन्नालाल, राजीव गुप्त, सुरेंद्र यादव आदि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रामनगर पुरानी तहसील परिसर से चौक होते हुए पूरे कस्बे में पदमार्च किया। कांग्रेसियों का जत्था सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आलापुर तहसील मुख्यालय के सामने से होते हुए अन्नापुर पेट्रोल पंप तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मार्ग जाम कर दिया। इसे स्थिति को देख पूरा पुलिस-प्रशासनिक अमला दौड़ पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। थानाध्यक्ष जहांगीरगंज नागेंद्र सरोज व प्रभारी निरीक्षक आलापुर बृजेश सिंह से कांग्रेसियों की तीखी नोकझोंक हुई। दोनों तरफ से धक्कामुक्की भी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र, एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल टम्टा ने पहुंचकर स्थिति संभाली और कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर बस में बैठा लिया। बाद में आलापुर थाने से छोड़ दिया गया।
No comments:
Post a Comment