Dr. Shashank Shekhar Mishra
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव में सात में से छह सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह शनिवार को लखनऊ आ रहे हैं। दोपहर में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर बैठक है।
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी शनिवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी विचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तथा कमला रानी वरुण के निधन के कारण दो जगह खाली हैं, जबकि अन्य नये चेहरों को भी मंत्रिमंडल में मौका देने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अब विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी में है। माना जा रहा है कि अब शीघ्र ही होने वाला योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार अंतिम होगा। इसके बाद सरकार तेजी से विकास के कामों को अंजाम देगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में छह से सात नये चेहरों को मौका मिल सकता है।
No comments:
Post a Comment