Sanjay Chaturvedi and Shri Dhar Tiwari
मुंबई
नववर्ष के आगमन के समय सबसे रंगीन समझी जानेवाली मुंबई की नाइट लाइफ इस बार सूनी-सूनी नजर आएगी। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के कारण 22 दिसंबर, 2020 से पांच जनवरी, 2021 तक सात घंटे के रात्रि कर्फ्यू का एलान कर दिया है। ये कर्फ्यू महाराष्ट्र के सभी शहरों में लागू होगा। कोरोना वायरस की नई लहर ने यूरोप में भय का वातावरण बना दिया है। महाराष्ट्र के सभी प्रवेश मार्गों तथा दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान, गुजरात एवं गोवा से आनेवाले सभी विमान यात्रियों की विशेष निगरानी पहले से की जा रही है। चूंकि नए साल का जश्न मुंबई में काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। अन्य राज्यों से भी लोग नए साल की नाइट लाइफ का आनंद लेने मुंबई आते हैं। हर साल 31 दिसंबर को रात भर मुंबई की सड़कों पर चहल-पहल रहती है। यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए लोकल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी जाती है।
No comments:
Post a Comment