राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट की रिपोर्ट
जौनपुर।भारत रत्न पूर्व लोकप्रिय प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव साप्ताहिक समारोह के अंतर्गत आज जमुनिया भाजपा मंडल द्वारा सन शाइन पब्लिक स्कूल सराय मोहिद्दीनपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट मंडल प्रभारी भाजपा ने कहा कि वे एक ऐसे नेता थे जो देश के सभी दलों के लोगो को पूरा सम्मान देते थे व देशहित को पहली प्राथमिकता देते थे।
पोखरण परमाणु परीक्षण करके उन्होंने ने भारत का सम्मान विश्व में बढ़ाया और विश्व को संदेश दिया कि भारत भी अब किसी से कम नहीं है ।
बच्चा भइया ने कहा कि अटल जी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में किसान व जवान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू किया था आज उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए मोदी सरकार ने भी विश्व में भारत का नाम और रोशन किया है।
बच्चा भइया ने कहा कि अटल जी का जौनपुर से गहरा लगाव था वे बराबर जौनपुर रहते थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जौनपुर चुनाव का नेतृत्व भी किया था।
मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि भाजपा किसानों के हित के लिए कटिबद्ध हैं जिसे मोदी सरकार पूरा कर रही हैं।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने लोकसभा में 10 बार व राज्यसभा में दो बार प्रतिनिधि त्वत कर देश की सेवा किया है।
राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में शाहगंज विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाकर हम लोग विजयी होंगे।
इसके पूर्व मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया जी ने अटल जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुप्संजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संचालन महामंत्री सुधीर सिंह बब्बू ने किया उक्त अवसर पर महामंत्री संदीप चौहान मंडल संयोजक आईटी अवनीश कुमार यादव मंडल उपाध्यक्ष विवेक अग्रहरि मुकेश राजभर लीलावती सुरेश चंद अग्रहरि असलम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक राजभर ( किसान मोर्चा ) सेक्टर संयोजक दिग्विजय सिंह डॉ दीपचंद मिठाई लाल गौतम सचिन उपाध्याय धर्मेंद्र गौतम अभिषेक श्रीवास्तव महेंद्र यादव जितेंद्र गौतम अच्छेलाल बिंद शेष सिंह एवं समस्त मंडल टीम उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment