नई दिल्ली
कोरोना महामारी को मात देने वालों का आंक़़डा 90.56 लाख पर पहुंच गया है। मरीजों के उबरने की दर ब़़ढकर 94.20 फीसद हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 96 लाख से अधिक हो गई है। अब तक एक लाख 39 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल मरीजों की संख्या 95.71 लाख और ठीक होने वालों की संख्या 90.16 लाख हो गई है। जबकि, 1,39,188 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 4.16 लाख रह गए हैं, जो कुल मामलों का 4.35 फीसद है। मृत्युदर गिरकर 1.45 फीसद पर आ गई है।
No comments:
Post a Comment