Dr. A.K. Gupta
नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में ढांचागत विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर फिर से काम तेजी पकड़ेगा। आर्थिक तंगी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी सरकार ने इन कार्यों के लिए 963 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस संबंध में दिल्ली कैबिनेट में लिए गए फैसले में सरकार ने कहा है कि पैसे की कमी जरूर है, मगर राजधानी दिल्ली का विकास नहीं रुकने दिया जाएगा। कोरोना के चलते विकास से जुड़ीं विभिन्न परियोजनाओं पर पिछले अप्रैल से काम ठप था। इसका कारण सरकार से परियोजनाओं के लिए पैसा जारी नहीं होना था।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के विस्तार के चलते आर्थिक तंगी का सामना करने पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर अन्य सभी खर्चों पर रोक लगा दी थी। जिससे लोक निर्माण विभाग की भी कई परियोजनाएं लगभग ठप हो गई थीं। अब दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में फैसला लेकर लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए 679.42 करोड़ और सड़कों की मरम्मत आदि के लिए 283.64 करोड़ की राशि जारी कर दी है।
No comments:
Post a Comment