*थाना मछलीशहर की PRV2319 के साथ हुयी मार पीट गाली गलौज करने वाली तीन अभियुक्ता थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार-*
रिपोर्ट,नसीम अहमद, शोहरत अली,
दिनांक 25.11.2020 को थाना मछलीशहर की पी.आर.वी. 2319 रात्रि करीब 10 बजे इवेन्ट पर महिला के साथ छेड़खानी की सूचना पर ग्राम दाउदपुर पहुंची थी। पी.आर.वी. पर हे.का. अरविन्द कुमार सिंह, व आरक्षी सुमित कुमार मय होम गार्ड चालक के मौजूद थे मौके पर पी.आर.वी. पहुँची तथा कालार से वार्ता की गयी तो बतायी कि पड़ोसी रवि पुत्र ह्रदयलाल द्वारा उसके साथ छेड़खानी की घटना की गयी है, जिस पर पी.आर.वी. कर्मियो द्वारा विपक्षी का घर दिखाने के लिए बताया गया तो कालर द्वारा विपक्षी का घर बताया गया, पुलिस विपक्षी के घर पहुँची तथा पूँछ-ताँछ करने की कोशिश किये कि अचानक विपक्षी के घर के महिला व पुरूष द्वारा पुलिस पार्टी को गाली गलौज देते हुए ईट पत्थर चला कर मारने लगे, ईट पत्थर लगने से पी.आर.वी. 2319 के प्रभारी हे.का. अरविन्द कुमार सिंह के सर में चोट लग गयी, जिससे काफी खून बहने लगा। इसके बाद पी.आर.वी. कर्मियो द्वारा कन्ट्रोल रूम को सूचना दी गयी, तत्पश्चात कन्ट्रोल रूम सूचना प्राप्त होने पर थाना मछलीशहर की पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ से पीड़ितो को थाना लाया गया तथा 05 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसमें आज पुलिस पर ईट पत्थर चलाने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता– *
1. मंजू देवी पत्नी प्रदीप बिन्द निवासी दाउदपुर थाना मछलीशहर, जौनपुर।
2. प्रभावती बिन्द पत्नी स्व. श्रीपति बिन्द निवासी दाउदपुर थाना मछलीशहर, जौनपुर।
3. शीला देवी पत्नी संदीप बिन्द निवासी दाउदपुर थाना मछलीशहर, जौनपुर।
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु.अ.स. 259/20 धारा 147/323/504/332/336/353 भा.द.वि. थाना मछलीशहर, जौनपुर
*गिरफ्तारी टीम*-
1. उ.नि. शिवराज सिंह यादव थाना मछलीशहर, जौनपुर।
2. हे.का. अरविन्द कुमार सिंह, म.का. कु. सरिता,म.का. अंकिता गौड़,का. रवि मौर्या थाना मछलीशहर, जौनपुर।
No comments:
Post a Comment