Mayank Jha and Anil Gupta
मुंबई
टीवी न्यूज चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई के नजदीकी जिले रायगढ़ की पुलिस ने बुधवार सुबह आठ बजे उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 2018 के आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अर्नब की जमानत पर देर रात तक अलीबाग कोर्ट में सुनवाई हुई। बाद में उन्हें और दो अन्य फिरोज शेख और नितेश शारदा को14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अलीबाग मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कहा पुलिस हिरासत के लिए कोई आधार नहीं है। कोर्ट के अनुसार, आरोपित और आत्महत्या में कोई संबंध नजर नहीं आता। जज के अनुसार 2019 में बंद हो चुके इस मामले की जांच पुन: शुरू करने के लिए पुलिस ने कोर्ट की अनुमति नहीं ली। अर्नब के वकील गौरव पार्कर ने कहा कि यह हमारी बड़ी जीत है। एमसीआर (मजिस्ट्रियल कस्टडी रिमांड) पहले दिन ही दी जाती है। कोर्ट ने पुलिस हिरासत से इनकार कर दिया और मजिस्ट्रेट की हिरासत दी गई। हमने अपनी जमानत अर्जी दाखिल की है, इसे बहस के लिए रखा गया है। यह कल तय किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment