Gangeshwar Yadav Santkabir Nagar
धनघटा पुलिस ने12 बोर के साथ 15 हजार का ईनामिय़ा गो तस्कर किया गिरफ्तार......
उत्तर प्रदेश / संत कबीर नगर
धनघटा पुलिस ने बुधवार को खर्चा पेट्रोल पम्प के पास से एक ट्रक पर 22 राशि गोवंशीय पशु, 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 15 हजार का एक ईनामिय़ा गो तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धनघटा पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये के पुरस्कारशुदा घोषित अभियुक्त नाम कमलेश पुत्र सूर्यबली निवासी मदारपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को 22 राशि गोवंशीय पशु (20 अदद जिन्दा व 02 अदद मृत पशु), एक ट्रक (टाटा 3718 12 चक्का), 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 653/20 धारा 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा बरामद अवैध तमंचे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 654 / 20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
No comments:
Post a Comment