#IIN
*हड़ताल शुरू होने से पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप:तहसील प्रशासन हलकान*
रिपोर्ट,नसीम अहमद,शोहरत अली,
मधुपुर फीडर की आपूर्ति शनिवार की शाम से ही ठप्प,
मोबाइल फोन बंद कर मौके से गायब हैं जिम्मेदार,उपभोक्ताओं में आक्रोश:
मछलीशहर।जौनपुर: विद्युत उपकेंद्र से संचालित सभी ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति हड़ताल से 48घण्टे पहले से ही ठप पड़ी है। अधिकारी शनिवार को पैनल में आयी खराबी के कारण ठप हुई आपूर्ति की बात सामने आने के बाद से ही मोबाइल बन्द कर भूमिगत हो गए हैं।तहसील प्रशासन रविवार को दिन भर हलकान रहा लेकिन विद्दुत आपूर्ति बहाल नहीं करा पाया।जिसके कारण पूरे ग्रामीण क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। मछलीशहर विद्युत सब स्टेशन व बड़े पावर हाऊस से चलने वाले मधुपुर बंधवा,जमालपुर,मुस्तफाबाद और बरईपार ग्रामीण फीडर की आपूर्ति शनिवार को दोपहर बाद बन्द हो गई।ड्यूटी पर तैनात एस एस ओ ने बताया कि पैनल में तकनीकी खराबी आ गयी है, जिसकी सूचना अवर अभियंता अवधेश यादव,एस डी ओ अमर देव सिंह और अधिशासी अभियंता को दे दी गई है।उनके द्वारा खराबी ठीक करने के बाद विद्युत आपूर्ति आरम्भ होगी।इसके बाद सायं जब आपूर्ति बहाल नही हुई तो उक्त अधिकारियो के मोबाइल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो जे ई के फोन की घण्टी बजती रही उत्तर नही मिला बाद में स्वीच आफ हो गया,जबकि एस डी ओ व सभी लाइन मैन व विभागीय कर्मचारियों का मोबाइल फोन भी बंद रहा।आपूर्ति बंद होने के कारण इन फीडरों के पेट्रोल पंप मालिक,आटा चक्की ,पम्पसेट से सिंचाई करने के लिए किसान,उपभोक्ता तथा मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोग परेशान रहे।लोगो का कहना है कि सुनियोजित तरीके से अधिकारी हड़ताल को सफल बनाने के लिए आपूर्ति ठप छोड़कर गायब हो गए हैं।हलाकि जानकारी मिलने पर रविवार को उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह विद्युत केंद्र पर जाकर आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।लेकिन उनका भी सहयोग विद्दुत कर्मचारी नहीं कर फाल्ट होने की झूठी जानकारी दे रहे हैं। एस डी एम का कहना है कि अभी कर्मचारियों की हड़ताल शुरू नही हुई है, जबकि 5 अक्टूबर से हड़ताल का एलान किया गया है।इसी क्रम में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी भी मछलीशहर,उंकनी केंद्र का निरिक्षण कर उनसे खराबी को ठीक करके बिजली की आपूर्ति आरम्भ करने का निर्देश दिया गया।

No comments:
Post a Comment