#IIN
Girish Chandra Yadav
Girish Chandra Yadav
मऊ
रानीपुर ब्लाक के पलिया बकरी गांव की निवासी निरुपमा सिंह अपने प्रथम प्रयास में ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2018 परीक्षा में सफल होकर जिला कृषि अधिकारी पद पर चयनित हुई हैं। उन्हें उक्त विभाग में प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त हुई है।
निरुपमा की प्राथमिक शिक्षा सेंट्रल एकेडमी व 5वीं से इंटरमीडिएट तक केंद्रीय विद्यालय में हुई। उन्होंने कृषि विषय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन आचार्य नरेंद्र देव कृषि यंत्र प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद से किया। वहां अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अब अपने प्रथम प्रयास में ही जिला कृषि अधिकारी पद प्राप्त किया है। पिता डॉ.विनोद सिंह, माता पद्मजा सिंह, दादा पारसनाथ सिंह व दादी देवमुनि सिंह को अपना आदर्श बताते हुए निरुपमा सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान चाचा प्रमोद सिंह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। निरुपमा सिंह के पिता डॉ. विनोद सिंह नगर के बकवल मोड़ पर रहते हुए प्राइवेट चिकित्सक के रूप में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हैं। इनका पूरा परिवार गांव में रहकर कृषि कार्य से जुड़ा है।
No comments:
Post a Comment