#IIN
Girish Chandra Yadav
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ
स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय पोषण समिति बैठक आयोजित की गई। इसमें पोषण अभियान अंतर्गत उपजिलाधिकारी राम भुवन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान को मनाए जाने को लेकर कुल पांच बिदुओं पर विस्तृत जानकारी को उपस्थित खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से आए हुए लोगों के बीच साझा किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा यादव ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लक्ष्य हेतु राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। बच्चों की प्रारंभिक पहचान आवश्यक है। प्रारंभिक उपचार के माध्यम से गंभीर परिणामों से बचाव किया जा सके। साथ ही साथ कोविड-19 के दिशा निर्देशों का भी पालन किया जाए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह, अधीक्षक डा. एपी सिंह, अशोक गौतम, दिनेश कुमार, रामकुमार यादव, दिनकर मौर्य, सरोज शुक्ला, सतीश चंद्र मौर्य आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment