Mayank Jha and Anil Gupta
मुंबई
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 22,543 नए मामले सामने आए, 11,549 डिस्चार्ज हुए और 416 मौतें दर्ज की गई हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,60,308 हो गई, जिसमें 7,40,061 रिकवर और 2,90,344 सक्रिय मामले शामिल हैं। इस बीत, मुंबई में कोरोना के 2,085 नए मामले सामने आए और 41 मौतें हुईं हैं। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,69,693 हो गई, जिसमें 30,271 सक्रिय मामले, 1,30,918 रिकवरी और 8,147 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। इससे पहले महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24886 नए मामले सामने आए 393 मौतें हुईं हैं।
No comments:
Post a Comment